फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

Tue, 27 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि विजयदशमी पर बिलरियागंज कस्बे में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया था। मेले में विभिन्न पूजा समितियों ने मूर्ति की स्थापना की थी। सोमवार को पूजा समितियों के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर पर माइक, साउंड आदि लगा रहे थे। तभी पुलिस वहां जा धमकी। सामानों को जब्त करते हुए थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग नाराज होगए। देखते ही देखते अपनी अपनी प्रतिष्ठान बंद कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख एसओ बिलरियागंज मिथिलेश मिश्रा ने शिवमंदिर में कस्बे के लोगों की बैठक बुलाई, जिसमें जब्त  सामान को वापस कराते हुए डीजे बजाने की अनुमति दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पूजा समितियों के लोग मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुट गए। देर शाम डीजे के मुकाबले के साथ मूर्तियां विसर्जन के लिए कस्बे से रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें