फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन की रक्षा तभी संभव है जब हिंदू जागरूक, संगठित और सक्रिय रहेगा : रामविलास

विज्ञापन
05 बैरमपुर में विराट हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
- बैरमपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति की रक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निजामाबाद। तहबरपुर ब्लॉक के बैरमपुर स्थित मैरेज हॉल में हिंदू एकता को मजबूत करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह रामविलास ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि सनातन संस्कृति की रक्षा तभी संभव है जब हिंदू समाज जागरूक, संगठित और सक्रिय रहेगा। जब-जब हिंदू समाज विभाजित हुआ है, तब-तब विभाजनकारी शक्तियों ने इसका लाभ उठाकर भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुगल काल, अंग्रेजी शासन तथा आजाद भारत के बाद की परिस्थितियों का उल्लेख किया। कहा कि किस प्रकार सुनियोजित प्रयासों के माध्यम से भारतीय शिक्षा प्रणाली एवं सांस्कृतिक मूल्यों को कमजोर किया गया, जिसके दुष्परिणाम आज समाज के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। मुख्य वक्ता ने धारा 370, राम मंदिर आंदोलन और वक्फ बोर्ड जैसे विषयों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज को संगठित एवं सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज परिवर्तन की दिशा में समरसता, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामदरश यादव ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सतीश, सह जिला कार्यवाह बृजेश, रमेश सोनकर, प्रधान शशिकांत राय, पूजा यादव, अजय, बृजेश शर्मा, पंकज राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें