फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण और समय-सारिणी दोनों घोषित कर दी है। सभी स्कूलों के प्राचार्यों को एक निर्धारित प्रोफार्मा पर केंद्र बनाए जाने को लेकर सभी जानकारी भरनी होंगी। अगर किसी प्रधानाचार्य ने गलत व भ्रामक जानकारी भरी तो उस स्कूल को तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया जाएगा। वहीं प्रधानाचार्य के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 अक्तूबर तक सभी स्कूलों के प्राचार्यों को एक निर्धारित प्रोफार्मा पर केंद्र बनाए जाने को लेकर सभी जानकारी भरनी होंगी। सात जनवरी 2023 तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी कर दी जाएगी। राजकीय स्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर बोर्ड द्वारा मांगी गई जानकारी भरेंगे। मोबाइल एप के माध्यम से उनकी भौगोलिक स्थिति और मूलभूत संसाधनों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक और फिर जिलाधिकारी की टीम करेगी। बीते वर्षों की भांति बोर्ड परीक्षा वायस रिकार्डर व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होगी। वैसी ही व्यवस्था इस बार भी रहेगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा, राउटर और ऐसा डीवीआर लगाएं जिसमें कम से कम 30 दिनों तक की रिकार्डिंग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें