फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, ओवरलोड से हो रहे फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। भीषण गर्मी के बीच विद्युत विभाग की तैयारियां एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। विद्युत उपखंड फूलपुर अंतर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्य, बदले गए केबल और ट्रांसफार्मर बढ़ते लोड के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। परिणामस्वरूप क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी और बिजली लोड बढ़ने के कारण मरम्मतयुक्त ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य उपकरण बार-बार फेल हो रहे हैं। इससे अवर अभियंता और लाइनमैन दिन-रात फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थिति यह है कि कहीं केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर के पास आग लगने और फीडर ट्रिप होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
रात में 132 केवी उपकेंद्र से रोस्टिंग और बार-बार बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। बिजली संकट से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपखंड अधिकारी फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लगातार बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण दिक्कतें बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें