अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि राजनीति में वैश्य समाज उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहा है। कभी 88 विधायकों वाला समाज आज ठगी का शिकार होकर 38 पर आ गया है। समाज को जागरूक हो वोटों से होने वाले परिवर्तन की असलियत को समझना होगा। वैश्य समाज को नाराजगी जताना आना होगा, हमारी उदासीनता मात्र किसी भी सरकार का नक्शा बदल सकती है। राजनीतिक दलों को वैश्य समाज की अहमियत को समझना होगा।
उक्त बातें शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की क्षेत्रीय बैठक के दौरान कही। प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी ने कहा कि वैश्य समाज से कम संख्या बल वाले समाज के प्रतिनिधि सदन में बैठे हैं, लेकिन वैश्य समाज जो देश व प्रदेश का बड़ी संख्या वाला समाज है उसके प्रतिनिधियों की संख्या सदन में बहुत ही कम है, जिसके कारण वैश्य समाज की आवाज उठाने वाले लोग सदन में नहीं है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हमें अपने प्रतिनिधि सदन में भेजने होंगे। वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एकजुट होना होगा। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि आगामी 28 अक्तूबर को लखनऊ में वैश्य संकल्प रैली के माध्यम से हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा श्रीराम अग्रवाल, श्रीकांत बरनवाल, विवेक अग्रवाल ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश मंत्री अमित कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विकास अग्रहरि, पंकज गोयल, सुधाकर जायसवाल, रोहित गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, विजय अग्रहरी, शिल्पी अग्रवाल, वंदना गुप्ता, सोनल श्रीवास्तव, खुशबू अग्रवाल, निर्मला गुप्ता, मीना अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश जायसवाल, ऋतिक जायसवाल मनु कुमार रस्तोगी, गजेंद्र वर्मा, संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।