फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उज्बेकिस्तान से ब्रांज मेडल जीतकर लौटा खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। विकास खंड ठेकमा के सहनूडीह गांव के युवा खिलाड़ी आदर्श राय ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उनकी उपलब्धि पर मंगलवार को उनके गांव वापस आने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। उनके गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, फूल मालाओं और मिष्ठान बांट कर भव्य स्वागत किया। लोगों ने जीत की खुशी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों व गणमान्य लोगों ने आदर्श को आशीर्वाद दिया।
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में सेना के अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर शिवकांत राय, राम जी राय, प्रदीप राय, कमलेश राय, जोगेंद्र राय, जय गोविंद राय, चौथी गोंड, अवधेश, सूरज मिश्रा, रीना गोंड, लालजी राय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें