फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरे ठेकेदार को पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बा में बृहस्पतिवार की देर रात आटो से धक्का लगने के बाद बाइक सवार गिर गया और पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लखनऊ-बलिया मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम को समाप्त करवाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के कनेरी गांव निवासी 45 वर्षीय रविंद्र पांडेय पुत्र रामअचल पांडेय बृहस्पतिवार की रात अपने मित्र की बाइक पर बैठ कर घर जा रहा था। अभी वह फूलपुर कस्बा के शंकर जी तिराहा के पास ही पहुंचे थे कि बाइक में एक आटो से धक्का लग गया। जिस पर पीछे बैठा रविंद्र बाइक से गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे पिकअप ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने मौके पर ही शव रख कर लखनऊ-बलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ फूलपुर ने परिजनों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें