आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अगवा कर आपत्तिजनक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। किशोरी के परिजनों ने इस बाबत थाने पर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि 16 फरवरी को विपक्षी धर्मेंद्र राजभर निवासी आंवक थाना रानी की सराय ने उसके बहन की लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इस दौरान उसने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी धर्मेंद्र को जाफरपुर बाजार से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद