बरदह। बरदह थाने में तीन नवंबर को वादी मुकदमा ने तहरीर दिया कि पड़ोसी विजय शंकर राय, अद्याशंकर राय, उमाशंकर राय व नितिन राय निवासी बेलवारा उसके घर में घुस आए। उक्त लोगों खिड़की-दरवाजा के विवाद में मेरे पिता को मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव के पड़ोस की महिला आयी तो उसे भी मारापीटा और कपड़े तक फाड़ डाला। इसके बाद अपने घर ले जाकर उसे व उसके पिता को एक कमरे में बंद कर असलहा तक सटा दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार को पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त विजय शंकर राय को बेलवाना गांव के गंगा पोखरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। संवाद