फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे 124 फरियादी, मौके पर 12 का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में बूढ़नपुर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियाद सुनी गई। इस दौरान कुल 124 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। जिसमें मात्र 12 लोगों का ही समाधान हो सका। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। बूढ़नपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 124 लोगों ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों की टीम ने 12 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कुल 124 मामले आए, जिसमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शेष 112 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 73, पुलिस के 29, विकास के 12 एवं अन्य के 10 मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्य, तहसीलदार बूढ़नपुर, डीएफओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें