फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ का जुर्माना भरने के बाद भी नहीं सुधरे जनपद के लोग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिना हेलमेट के वाहन चलाती छात्रा।संवाद।-प्लान की खबर - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। जनवरी से लेकर अब तक पुलिस द्वारा चालान के जरिए एक करोड़ 22 लाख 49 हजार 100 रुपये लोगों से आठ माह में वसूला गया है। सबसे अधिक 42 हजार 971 लोगों का चालान हेलमेट न लगाने पर किया गया है। इसके बाद भी लोग हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रिपल राइडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले के बाहरी सड़कों की दशा सुधरी तो वाहन चालक भी फर्राटा भरने लगे हैं। हाईवे पर स्पीड नियंत्रित करने के संकेतक लगे हैं, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं जाता है। जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन दुर्घटनाओं में किसी न किसी की जान जाती है। अक्सर दुर्घटनाओं में हेलमेट न लगाने वालों की जान चली जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह लोगों की जांच की जाती है। उसके द्वारा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने और पर हेलमेट न लगाने के साथ ही तीन लोगों के बैठे मिलने पर चालान करती है। जनपद में साढ़े तीन साल 1227 लोगों की जान दुर्घटना में चली गई। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने, बाइक पर हेलमेट न लगाने और तीन लोगों को बिठाकर बाइक चलाने पर जुर्माना लगाकर आठ माह में एक करोड़ 22 लाख 49 हजार 100 रुपये की वसूली की गई। इतना जुर्माना भरने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को जनपद में की गई पड़ताल के दौरान भी काफी संख्या में लोग बिना हेलमेट और तीन लोगों को बाइक पर बिठाकर फर्राटा भरते नजर आए।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिना हेलमेट के बाईक पर तीन सवारी चलते।संवाद।-प्लान की खबर- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें