फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उबले ग्रामीण

Thu, 30 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को लेकर पवई विकास खंड के डेहरी ग्राम पंचायत के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ द्वारा ग्राम पंचायत डेहरी में आवश्यक नामों जैसे गालिब खान पुत्र जैनू, शीला पत्नी रामकिशुन, वहीद पुत्र मजीद, रेशमा पत्नी वहीद, रबीना पुत्री मजीद, कलीम पुत्र मजीद आदि को मतदाता सूची से गायब कर दिया है। वहीं रामसकल पुत्र बीरबल मृत होने के बाद भी मतदाता सूची में बने हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त सूची की जांच दूसरे बीएलओ से कराकर दूसरी सूची बनवाने की मांग की। इस मौके पर गालिब खान, दयानंद मौर्य, शीला, रामप्रताप, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, श्याम मुरारी, तुफेल अहमद, राहुल मौर्य, सुनील मौर्य, परमानंद मौर्य, लालचंद, शिमला आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें