सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता । श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में जिला जज मुकेश कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, फहीम अहमद तथा सुधाकर प्रजापति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन पर अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं आजमगढ़ लोक-कला संस्कृति के निदेशक अरविंद चित्रांश ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण यह रहा कि जिला जज मुकेश कुमार सिंह स्वयं कोर्ट पर उतरे और उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव के साथ मिलकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर किशन श्रीवास्तव एवं डॉ. माज खान की जोड़ी रही, जबकि कड़े मुकाबलों के बाद वन विभाग के अधिकारी नवीन वर्मा एवं मोहम्मद शाहिद की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आजमगढ़ बैडमिंटन प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय अंपायर करन श्रीवास्तव, आबकारी अधिकारी राजेश मिश्रा, खिलाड़ी एवं शिक्षक नेता पंकज सिंह, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. जफर तारिक, दुर्गा राय आदि मौजूद रहे। संवाद