फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरदार सेना की न्याय यात्रा सगड़ी पहुंची, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सरदार सेना की न्याय यात्रा सगड़ी तहसील पहुंची। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सगड़ी। उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार तथा बढ़ते अपराध और अत्याचार के विरोध में सरदार सेना की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा सोमवार को सगड़ी तहसील पहुंची। सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पटेल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अन्याय और अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर तत्काल रोक लगाने, संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आबादी के आधार पर 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने तथा ओबीसी महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने और सभी वर्गों के लिए उनके अनुपात के आधार पर आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान विद्यासागर पटेल, डॉ. जगदीश्वर, राममूरत, सुरेश वर्मा, परमानंद पटेल, विजय पटेल, संजय पटेल, भोला, संदीप कुमार, ओम प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें