ावन के पहले दिन शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन करने पहुचें श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भगवान भोले का दर्शन कर आर्शिवाद लिया। इस दौरान बोलबम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुजं उठा। कई जगहों से दर्शन के बाद कावरिए बैजधाम के लिए रवाना हुए। शहर के प्राचीन भवरनाथ मंदिर पर सावन मास के पहले दिन भक्त पहुंचकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना किया। सावन माह के शुरू होने के पूर्व ही मंदिर परसिर में लगने वाली भीड़ को देखते हुए सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। यहां पर सुबह से ही भक्तों आना शुरू हो गया था। पुरूषों के साथ महिलाएं बच्चे मंदिर में पहुंच कर पूजा की। इसके अलावा जमुड़ी बाजार, मुबारकपुर, दौलतपुर देवगांव बाजार के पास स्थित मंदिरों में भी दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं की आना जाना लगा रहा। सावन माह का दिन पवित्र माना जाता है। पुरे सावन भर सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते है। इसके साथ ही जगह- जगह से कांवरियों का जत्था बाबाधाम क लिए रवाना होता है। बृहस्पतिवार को सावन माह का पहना दिन था। शहर से लगाए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। स्नान कर शिव की आराधना करने के लिए भक्त मंदिरों की तरफ निकल पड़े। बोल बम के जयकारे से सभी शिवालय गुंज उठे। दर्शन कर भक्तों ने परिवार की सुख समृद्घि की कामना किया। सावन के पहले दिन कई जगहों से कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
सावन के पहले दिन शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।संवाद- फोटो : AZAMGARH