फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकले वृद्ध की पैसेंजर ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खरेवां मोड़ के पास आजमगढ़-शाहगंज रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो र्गई। मृतक सुबह घर से टहलने निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सरायमीर कस्बा के खुदकास्ता मुहल्ला निवासी खंझारी (75) पुत्र स्व. सुंदर शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले। टहलते हुए वे आजमगढ़-शाहगंज रेल खंड पर खरेवां मोड़ से डॉ. एहतेशाम गली होते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रैक से गुजरी और उसकी चपेट में आकर खंझारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी थी।। कुछ देर में मृतक की पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजगीर का काम करता था, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण अब घर पर ही रहता था। मृतक के पुत्र सतिराम ने बताया कि वह रोजाना टहलने के लिए बैतूल ओलूम की तरफ जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें