फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगांव कोतवाल व एसओ अहरौला लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय व एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा कई अन्य के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में जहां अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा था तो वहीं अहरौला एसओ की लगातार शिकायत सामने आ रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार की रात देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय व एसओ अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी गंजानंद चौबे को देवगांव का नया कोतवाल बनाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेंद्र बहादुर सिंह को अब अहरौला की कमान सौंपी गई है। एसओ दीदारगंज रहे कौशल पाठक को रौनापार, प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर रहे राजकुमार सिंह को मुबारकपुर थाने पर नई तैनाती दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रुद्रभान पांडेय को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रहे नदीम अहमद फरीदी को अतरौलिया का प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर राम उजागिर को मेहनाजपुर थाना और अहरौला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश यादव को तहबरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय को अब एसओ कंधरापुर के पद तैनाती दी गई है। सीसीटीएनएस व मीडिया सेल प्रभारी विजय प्रताप सिंह को दीदारगंज थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

16 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
आजमगढ़। एसपी ने थाना प्रभारियों के साथ ही चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। बलरामपुर चौकी पर तैनात प्रदीप कुमार मिश्रा को सिविल लाइंस, सिविल लाइंस चौकी पर तैनात मधुसूदन चौरसिया को रोडवेज, रोडवेज चौकी पर तैनात सुनील दुबे को पहाड़पुर व पहाड़पुर चौकी पर तैनात विनय कुमार दुबे को सर्विलांस सेल में नई तैनाती दी गई है। गोसाईं की बाजार चौकी पर तैनात नागेश चौधरी को थाना देवगांव, रसीदगंज में तैनात उमाकांत शुक्ला को गोसाई की बाजार, पुलिस लाइन से मो. शमशाद खान को रसीदगंज, पल्हना चौकी से योगेंद्र प्रताप सिंह का गैर जनपद तबादला किया गया है। इमिलिया चौकी पर तैनात प्रदीप कुमार राही को पल्हना, जीयनपुर में तैनात मदन कुमार गुप्ता को इमिलिया चौकी, महराजगंज में तैनात सुल्तान सिंह को अजमतगढ़, अजमतगढ़ में तैनात राजेश कुमार को जीयनपुर में तैनाती दी गई। इसी क्रम में अहिरौला में तैनात धनराज सिंह को माहुल, अंबारी में तैनात वीरेंद्र कुमार सिंह को सरायमीर, फूलपुर में तैनात हीरेंद्र प्रताप सिंह को अंबारी, सरायमीर में तैनात आशुतोष मिश्र को महराजगंज में नई जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें