फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब इनबिल्ड कैमरों की जद में होंगे गन्ना विभाग के आफिस, हर गतिविधि पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास विभाग से संबंधित सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएंगे। इससे गन्ना विकास विभाग के कार्यालयों की वाह्य एवं आन्तरिक सुरक्षा बढ़ेगी। इसके अधिकारिक निर्देश प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने जारी किए हैं। उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना विकास परिषद एवं समितियों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समितियों के साथ-साथ गन्ना विकास परिषद, जिला गन्ना अधिकारी एवं क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय वाह्य परिसर एवं क्रियाशील आंतरिक कक्षों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाने के निर्देश जारी किए गए है। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी विभागीय कार्यालय के वाह्य परिसर एवं क्रियाशील आंतरिक कमरों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाना आवश्यक होगा। कैमरे वेब इनेबिल्ड होने से कार्यालय की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इससे कार्यालय प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने से पारदर्शिता तथा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने इसके लिए साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विस्तृत परिचर्चा उपरांत यह निर्णय लिया। जिसमें कहा कि %ए%, %बी%, %सी% ग्रेड की सभी एवं %डी% ग्रेड की वित्तीय रूप से सक्षम गन्ना समितियों के साथ-साथ समस्त, गन्ना विकास परिषद, जिला गन्ना अधिकारी एवं उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय प्रांगण के वाह्य परिसर व समस्त क्रियाशील आंतरिक कक्षों यथा-सभी कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष एवं प्रबंध कमेटी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यालय प्रांगण के सभी वाह्य एवं आंतरिक स्थलों को कैमरे की रेंज से पूर्णतया कवर किया जाएगा। इस व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारी बैठक इत्यादि में रहते हुए भी अपने कार्यालय की गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकेंगे तथा मुख्यालय स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय की गतिविधियों को किसी भी समय देखा जा सकेगा। यह भी बताया कि, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के वाह्य परिसर व समस्त क्रियाशील आंतरिक कक्षों में वेब इनेबिल्ड कैमरा स्थापित किए जाने से कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें