फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कब्जा तो कहीं हट रही मिट्टी

Fri, 19 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बांध
विज्ञापन
बाढ़ खंड विभाग की उदासीनता के क्या कहने! विभाग अपने ही सामान की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रहा है। एक तरफ नगरपालिका बिना उसकी इजाजत के बंधे का सुंदरीकरण करा रही है तो दूसरी तरफ लोग बंधे पर कब्जा जमाकर बैठे हुए हैं। बाढ़ खंड ने नगरपालिका को पत्र जारी कर बंधे पर कराए जा रहे निर्माण को रोकने के लिए कहा है। वहीं बंधे पर अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन


आजमगढ़ शहर की तमसा की बाढ़ से सुरक्षा के लिए शहर सुरक्षा बांध और रिंग बांध का निर्माण कराया गया। शहर सुरक्षा बांध लाल डिग्गी से शुरू होकर दलालघाट होते हुए कोट मुहल्ले तक जाता है। वहीं रिंग बांध करतालपुर से शुरू होकर डीएवी डिग्री कालेज के सामने शहर सुरक्षा बांध में आकर मिल जाता है।

वर्तमान में इस बांध पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल से लेकर दलालघाट तक अवैध कब्जा हो गया है। बंधे पर लोगों ने मकानों का निर्माण करा लिया है तो कुछ लोगों ने बाउंड्रीवाल, कटरैन, गुमटी आदि को रखकर इस कब्जा जमाया है। अब विभाग इन लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए अवैध कब्जाधारियों की सूची जिलाधिकारी के पास चार अगस्त को भेजी गई है।
विज्ञापन


वहीं नगरपालिका वर्तमान ने डीएवी के सामने और नगर कोतवाली के सामने बंधे पर सुंदरीकरण का कार्य करा रही है। वह भी बिना अनुमति लिया। विभाग इस मामले में पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। वहीं नगर कोतवाली के सामने बंध के दूसरी तरफ बंधे की मिट्टी काटकर उठाई जा चुकी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके पूर्व भी कब्जाधारियों की सूची जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी। उन्होंने कमेटी बनाकर जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें