फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 137, अब तक 982 की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। इसे रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को जांच में डेंगू का एक मरीज मिला।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 137 हो गई है। जिसमें 110 मरीज जिले के निवासी हैं। जबकि 26 मरीज जिले के बाहर के निवासी है। वहीं एक मरीज का कोई पता नहीं चल पा रहा हैं कि वह कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 982 लोगों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक जिला अस्पताल में 299 जांच किया गया। जिसमें 33 डेंगू के मरीज मिले हैं। डेंगू को लेकर सिर्फ फाइलों में ही अधिकारी इसे रोकने की कोशिश कर रहे है जबकि हकीकत कुछ और है। जमीन पर इसे लेकर कोई ठोस उपाय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं बना पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें