आजमगढ़। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा कोरोना बम जिले में फटा और कुल 19 पॉजिटिव मरीज सामने आए है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने की वजह से लोगों की धड़कन बढ़ गई है। लॉकडाउन फोर में मिली छूट ने जिले की स्थिति खराब कर दी है। जमात के माध्यम से जिले में कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई। इसके बाद प्रवासी श्रमिकों की शुरू हुई घर वापसी ने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ा दी। सप्ताह भर में ही सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। मंगलवार को जहां 16 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे तो एक दिन बाद बृहस्पतिवार को 14 नए पॉजिटिव सामने आए। वहीं शुक्रवार को एक मुश्त 19 कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव की बढ़ रही संख्या से जनता में दहशत भी बढ़ती जा रही है।