फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के कारण शहरों से हुआ मोहभंग तो किया गांव का रूख

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। अच्छे जीवन की चाह में महानगरों में गए श्रमिकों को लॉकडाउन ने कहीं का नहीं छोड़ा। लाक डाउन के कारण कल कारखानों के पहिए जब थमे तो कुछ दिन कारखानों के मालिकों ने कुछ दिनों के लिए तो इन प्रवासी श्रमिकों को रोकने के लिए खाने पीने का प्रबंध किया लेकिन जब यह लाक डाउन बढ़ता गया तो उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर लिए। ऐसे में श्रमिकों के सामने घर पहुंचने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा। ऐसे में बहुत से श्रमिकों के सामने पैदल आना ही एकमात्र रास्ता बचा। यह श्रमिक जब घर पहुंचे और जब उन्होंने जब अपनी रास्ते की दुश्वारियां को बयां करना शुरू किया तो उसे सुनने वालों की आंखें डबडबा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें