फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार का शोर, अब डोर-टू-डोर पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें चरण के विधानसभा चुनाव का प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर संपर्क पर जोर दिया है। प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार पर पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसभा को संबोधित किया जबकि भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहू ने रोड शो किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो की भी धूम रही। चुनाव प्रचार थमने से पहले तक सभी दलों के प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में रोड शो किया। बाजारों में पहुंचकर प्रचार किया। दिनभर सड़कों पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की कतार लगी रही। इससे जगह-जगह जाम की समस्या भी रही। भाजपा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में रोड शो निकाला। शहर से गांव तक हुए दिनेश लाल के रोड शो में भीड़ देखने को मिली। जबकि सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा की तैयारियों में लगे रहे। शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क करने पर पूरा जोर लगा दिया है। जिले में विधानसभा की कुल दस सीटें है। इसमें आजमगढ़, गोपालपुर, सगड़ी, अतरौलिया, फूलपुर पवई, निजामाबाद, दीदारगंज, लालगंज, मुबारकपुर और मेंहनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें