फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में नए शोध्ा कर लाएंगे ढेरों नौकरियां

Fri, 06 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वन मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मंत्री ने कहा कि वह जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही वन विभाग में नित नए प्रयोग करेंगे, जिससे रोजगार के साथ ही प्रदेश हरा भरा बना रहे।
विज्ञापन


 
सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव से परिवहन विभाग लेकर मुख्यमंत्री ने वन विभाग सौंपा है। वनमंत्री बनने के बाद वह गुरुवार की रात जिले में पहुंचे। शुक्रवार की सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे इमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। कहा कि चूंकि यह विभाग मुख्यमंत्री जी के पास था, इस नाते उन्हें बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।


कहा कि वह मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरे प्रदेश को हरा-भरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि जनता उन्हें लगातार सातवीं बार विधायक चुनी है, इसलिए वह हर हमेशा जनता के लिए घर के दरवाजे खोले रखते हैं। परिवहन विभाग को भी उन्होंने ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।
विज्ञापन



अब वन विभाग में कई नए शोध करेंगे, ताकि लोगों को रोजगार के साथ ही प्रदेश को हरा भरा रखा जा सके। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि हर हाल में हरे पेड़ों की कटाई को रोका जाए। केवल पेड़ लगाने मात्र से ही उनकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, उसकी देखभाल भी बहुत जरूरी है।


यह सब उनकी जिम्मेदारी है कि वह पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। क्योंकि पेड़ ही जीवन है। इस मौके पर सुरेश प्रधान, एसके सत्येन, हकीम बेग, अशोक तिवारी, पप्पू यादव, केदार यादव, हरेंद्र निशाद, राम अवध यादव आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें