फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से बहाल कराएंगे पुरानी पेंशन योजना

विज्ञापन
जेडी कार्यालय के बाहर शिक्षकों के धरने को संबोधित करते जनार्दन सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने जेडी कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर जेडी पहुंचे और मांग पत्र लेकर उसे शासन को भेजने का आश्वासन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह ने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी निरकुंश या स्वेच्छाचारी हो हम सांगठनिक एकता के बल पर पुरानी पेंशन को बहाल करा कर ही दम लेंगे। उप्र वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक बंधुआ मजदूर की तरह जीवन जीने के लिए विवश है। व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार यदि मांगे नहीं पूरा करती है तो याचिका दायर कर पेंशन की लड़ाई को कानूनी ढंग से लड़ा जाएगा। मऊ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैला का आरोप लगाया। धरने को प्रेमचंद लाल, अतुल सिंह, राधेश्याम राजभर आदि शिक्षकों ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता डा. जयशंकर मिश्र व संचालन जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें