फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिस बस से कमरे पर पहुंचा था, उसी पर गिरी मिसाइल

विज्ञापन
चिंतित मुबारकपुर नगर के मोहल्ला रसूलपुर अमिलो निवासी सुनील परिजन। संवाद
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर अमिलो निवासी सुनील कुमार खाड़ी देश के दुबई में काम करता है। वहां वह अमेरिकन एयरबेस के समीप एक निजी कंपनी में रहकर काम करता है। इधर, अमेरिका और ईरान के बीच जंग से उत्पन्न हुए हालात से सुनील के परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं। सुनील कुमार जुलाई 2024 में घर से दुबई के लिए गया है। वहां वह अपने रूम के साथियों के साथ बस से आता-जाता है। शनिवार को काम खत्म कर वह जैसे ही बस से उतरकर अपने कमरे में पहुंचा था अमेरिकन एयरबेस के पास विस्फोट हो गया। बस विस्फोट में जल गई। मिसाइल के इस हमले से वहां के लोग बाल-बाल बच गए। ये जानकारी देते हुए सुनील की मां गीता व चाचा रवि प्रकाश ने बताया कि सुनील का फोन रविवार की सुबह लगभग 11 बजे आया था। फोन पर बातचीत में उसने बताया कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं, चिंता करने की कोई बात नहीं है। वहां की सरकार की ओर से मोबाइल पर मेसेज अलर्ट आता है और तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के के लिए सभी सतर्क हो जाते हैं। सरकार की तरफ से खुले आसमान में बाहर नहीं निकलने के आदेश दिए गए हैं। सरकार की व्यवस्था के अनुसार मिसाइल हमला होने से पहले मोबाइल फोन पर मेसेज आ जा रहा है और सायरन बजने लगता है। बेटे को लेकर मां गीता देवी काफी चिंतित हैं। आसपास के सगे संबंधी फोन करके हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। सुनील ने परिजनों को बताया कि अभी कोई चिंता की बात नहीं है। सरकार यहां जैसा भी आदेश-निर्देश देगी, उसी अनुसार वह बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें