फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सम्मान पाकर चहके मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर एक शब्द है जो तीन प्रकार के होते हैं। शारीरिक, मनी और बुद्धि। इनमें सबसे महत्व बुद्धि का होता है। इससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। इतिहास भी इसका गवाह है। चंद्रगुप्त मौर्य ने अपनी बुद्धि से बड़े-बड़े साम्राज्य को उखाड़ फेंका। इसलिए बुद्धि से काम करें, तभी जीवन में सफलता मिलेगी। सपना देखना अच्छा है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए संघर्ष न करना गलत है। इसलिए सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यह बातें अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहीं। उन्होंने मेधावियों को सफलता का मंत्र देते हुए चंद्रगुप्त मौर्य, चाणक्य और महात्मा गांधी के जीवन से सीख लेने की नसीहत दी। कहा कि जब हम जिंदगी में कुछ करने की ठान लेते हैं तो उसे पाने के लिए हर कोशिश करते हैं। अनुशासित होकर कड़ी मेहनत की जाए तो मंजिल जरूर मिलेगी। इससे पहले अतिथियों ने अवार्ड समारोह का उद्घाटन किया। मंगलवार को शहर के कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित नेहरू हाॅल में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र व बीएसए समीर कुमार के साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी मौजूद रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया। अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों ने कहा कि सम्मान से उत्साह बढ़ा है। अब आगे की राह और आसान हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शुभम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें