फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कानूनगो के गाली-गलौज का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषयां गांव में सोमवार को पैमाइश पर पहुंचे एक कानूनगो ने गाली-गलौज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव निवासी बालचंद सरोज व अन्य लोगों ने पक्की पैमाइश के लिए निजामाबाद तहसील में आवेदन किया था। जिस पर कानूनगो जयराम प्रजापति सोमवार को दिन में कर्मचारियों संग पहुंचे। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पैमाइश दो चरणों में होती है और कानूनगो प्रथम स्तर पर ही पत्थर लगवाने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो कानूनगो गाली-गलौज करने लगे। कानूनगो के इस कृत्य की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कानूनगो के गाली गलौज से हंगामे की स्थिति हो गई। जानकारी पर गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। कानूनगो की हरकत को लेकर पंचम सरोज ने शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें