फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के थानेदारों में बड़े पैमाने पर फेरबदल

Thu, 28 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ते अपराध पर नवागत एसपी दयानंद मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे जिले के कई थानों पर बड़े स्तर पर इंचार्ज का फेरबदल किया है। जारी सूची के अनुसार, सरायमीर थाने के एसओ रहे संतलाल यादव को मुबारकपुर का चार्ज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के अशोक तिवारी जहानागंज के एसओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन



जहानागंज एसओ रहे आरपी यादव को क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। तहबरपुर के एसओ प्रवेश सिंह, मेहनाजपुर एसओ प्रदीप चौधरी, पवई के एसओ रहे सुहेल अख्तर सिद्दीकी को भी क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। बरदह एसओ रहे जगदीश उपाध्याय देवगांव कोतवाली के प्रभारी बनाए गए हैं।


देवगांव के प्रभारी नागेश उपाध्याय बरदह थाने के एसओ बनाए गए हैं। क्राइम ब्रांच के रंजित सिंह को तहबरपुर थाने का चार्ज दिया गया है। फूलपुर कोतवाली के प्रभारी तेजबहादुर सिंह को पवई का एसओ बनाया गया है। मिथिलेश मिश्रा बिलरियागंज के एसओ थे, अब उनको रौनापार का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन



देवगांव कोतवाली पर एसएसआई रहे रूपेश सिंह बिलरियागंज के एसओ बनाए गए हैं। शहर कोतवाली के बदरका पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप राही को मेहनाजपुर थाने का चार्ज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम के प्रथम के प्रभारी सुनील सिंह को फूलपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। रौनापार थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय को सरायमीर का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें