पुरानी कोतवाली से दलालघाट जाने वाली खस्ता हाल सड़क।
- फोटो : AZAMGARH
सरकार के आदेश के बाद भी शहर की मुख्य सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है। इससे गड्ढा होने का आभास नहीं होता है और गड्ढे में पड़ने से रिक्शा पलट जाते हैं।
नगरपालिका की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा तो किया जाता है लेकिन सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के कई स्थानों पर कहीं पाइप लाइन तो कहीं गैस की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर खोदाई की गई है। सबसे खराब दशा सब्जी मंडी से बदरका और शिब्ली चौराहे से हीरापट्टी जाने वाली सड़क की है। इन सड़कों पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इन सड़कों पर बने गड्ढे में पानी भरा है। आए दिन इन सड़कों पर हादसे होते हैं। आटोरिक्शा और ई रिक्शा पलटने की घटनाएं होती है। वहीं नगर पालिका की ओर से नालों की ठीक से सफाई नहीं कराने के कारण रविवार की सुबह 11 बजे तक सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहा। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अभी तक टेंडर नहीं हुआ है जिससे सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
0
नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं। नगरपालिका क्षेत्र की जो सड़कें हैं वे चुनाव बाद दुरुस्त कराई जाएंगी। क्योंकि अभी तक इन सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर नहीं हुआ है।-रवि कुमार, ईओ नगरपालिका।