फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक की हत्या में शामिल इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास बीते साल ट्रक मालिक की हत्या कर फेंकी हुई लाश के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मंगलवार की सुबह अहरौला थाने की पुलिस ने फुलवरिया बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ छोटू उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. चितबहाल यादव है। वह अहरौला थाने के खानपुर चंदू गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि अतरौलिया निवासी वीरेंद्र यादव की आठ जनवरी 2019 को हत्या कर पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास लाश फेंकी मिली थी। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त हुई। वीरेंद्र के घर वालों ने बताया कि वह रुपये लेकर ट्रक खरीदने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने घटना के करीब एक माह के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों अहरौला थाने के खानपुर चंदू गांव निवासी शिबू गिरी, उमानाथ गिरी और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर जितेंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश में थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे अपनी टीम के साथ फुलवरिया बाजार से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें