फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मंदिर में रचाई थी शादी, ससुराल वालों ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। बिहार की रहने वाली एक लड़की की दिल्ली में आजमगढ़ निवासी युवक से प्रेम हो गया। मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली। अब जब वह आजमगढ़ स्थित ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। पीड़ित ने इस बाबत थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई गांव निवासी हरिकेश दिल्ली में रह कर काम करता था। वहीं बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर की युवती से उसका प्रेम हो गया।दोनों ने 14 जुलाई 2019 को दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर में शादी भी कर लिया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इसके बाद हरिकेश घर आने लगा तो युवती भी उसके साथ अपने ससुराल आयी। ससुराल पहुंचने पर हरिकेश के परिवार वालों ने उसे बहू मानने से इंकार कर दिया और घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद हरिकेश उसको मायके ले जाकर छोड़ दिया और खुद घर लौट आया। घर पर हरिकेश की दूसरे जगह शादी तय कर दी गई। इसकी जानकारी हुई तो युवती शनिवार की सुबह अपनी ससुराल पहुंच गई। ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। जिस पर उसने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें