फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में बंद रहा ताला, परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर केे होली ट्रिनीटी चर्च का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब लोग रविवार को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए होली ट्रिनीटी चर्च पहुंचे। चर्च के गेट में ताला बंद था जिसके कारण मायूस हुए लोग सड़क पर ही प्रार्थना कर वापस हो गए।
विज्ञापन

नगर के होली ट्रिनीटी चर्च का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हुए हंगामें के बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया। इसके बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन एक बार फिर रविवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन लोगों ने इसे तूल नहीं दिया। रविवार को होली ट्रिनीटी चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। लेकिन रविवार को जब श्रद्घालु प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए चर्च पर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ था।
जिसके कारण लोग काफी देर तक परेशान रहे। उनके द्वारा केयर टेकर को फोन किया जाने लगा लेकिन उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर ही बैठकर प्रार्थना की और घरों को लौट गए। अनीता साइलेस ने बताया कि यह सारा मामला पैसे का है। वहीं केयर टेकर शोभना मसीह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी। इस मौके पर अमृत बख्श,रीना पाल, अनीता साइलेस, स्नेह लता भट्टी, मनोरमा, शतनू, सुशील मसीह,रितिमा बारकर, आजाद मास्टर, करूणा मसीह, ज्योति पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें