फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उधार सामान न देने पर फूंकी गुमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के चेवता बाजार में मंगलवार की रात एक युवक ने उधार सामान न देने पर दुकानदार की गुमटी में आग लगा दी। इससे सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पड़ोस की सैलून की दुकान भी चपेट में आ गई। उसका भी नकदी और सामान नष्ट हो गया। चेवता गांव निवासी राकेश चौरसिया चेवता बाजार में पान मटेरियल की होलसेल दुकान और जनरल स्टोर है। रात करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने उनसे उधार सामान मांगा। दुकानदार का आरोप है कि उधार सामान देने से इन्कार करने पर युवक ने दुकान फूंक देने की धमकी दी। राकेश दुकान बंद कर 700 मीटर दूर स्थित घर चले गए।
विज्ञापन

रात साढ़े बारह बजे बाजार से किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक राकेश और ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। राकेश ने बताया कि उन्हें करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में पड़ोसी दिनेश शर्मा की सैलून की दुकान भी नष्ट हो गई। उनके अनुसार, सैलून का सामान और 13 हजार रुपये जल गए।
घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और मुआयना कर लौट गई। पीड़ित राकेश ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बुधवार को आक्रोशित दुकानदारों ने विरोध में बाजार की दुकानें बंद रखीं। थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने में एक व्यक्ति ने सूचना दी है कि उधार सामान न देने पर उसकी दुकान में आग लगा दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें