फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार घंटे देर से पहुंची कैफियत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। कोहरा शुरू होते ही आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वही ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं। शुक्रवार को कानपुर, इटावा के आसपास पड़े घने कोहरे के चलते दिल्ली से आजमगढ़ तक चलने वाली (12226) कैफियत डाउन एक्सप्रेस 4 घंटा देरी से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने में हुई देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली (12225) कैफियत अप आजमगढ़ से एक घंटा विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

ठंडक के साथ कोहरा घना पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। वहीं ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरा पड़ने से दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियत (12226) डाउन ट्रेन लड़खड़ा गई है। कोहरे के चलते कैफियत आजमगढ़ में चार घंटा बिलंब से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निकटवर्ती स्टेशन शाहगंज, खुरासन रोड, सरायमीर और आजमगढ़ में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें