फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साढ़े चार घंटे देर से पहुंची कैफियात ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। कोहरे के कारण ट्रेनें अब भी लेट चल रही हैं। आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को कैफियत डाउन (112226) आजमगढ़ स्टेशन पर साढ़े चार घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

इसके चलते आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत अप (122225) एक घंटे विलंब से रवाना हुई। वहीं ताप्ती गंगा डाउन (19045) एक घंटा, ताप्ती गंगा अप (19046) भी एक घंटा विलंब से चल रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार घने कोहरे के कारण चालक को काशन दिया गया। ताकि आबादी वाले इलाके से गुजरने वाले रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति धीमी हो। सिग्नल न दिखने पर ट्रेन की स्पीड पर भी ब्रेक लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें