फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आयुष और स्वास्थ्य विभाग के बीच उलझा 900 चिकित्सकों की पदोन्नति का प्रकरण

विज्ञापन
11 सदन में मामला उठाते एमएलसी। श्रोत-एमएलसी प्रतिनि​धि
विज्ञापन
आजमगढ़। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सदन में आयुष और स्वास्थ्य विभाग के बीच 900 चिकित्सकों के पदोन्नति के मामले को उठाया। उन्होंने सदन में चर्चा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बुधवार को नियम 111 के तहत प्रदेश में कार्यरत चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के सेवा संबंधी विषय को उठाते हुए सदन में चर्चा कराने की मांग की। बताया कि आयुष और स्वास्थ्य विभाग के बीच 900 चिकित्सकों का पदोन्नति प्रकरण अधिकार क्षेत्र और प्रशासनिक नियंत्रण के मामले में उलझा हुआ है। इन चिकित्सकों को न तो पदोन्नति मिल रही है और न ही प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिल पा रहा है। वर्ष 1990 में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों पर एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी को देखते हुए आयुष के बीएमएस चिकित्सकों को तैनाती दी गई थी। इन चिकित्सकों की तैनाती के तुरंत बाद पदोन्नति और एसीपी को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया। आयुष विभाग से चयन होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इनको पदोन्नति अपने स्तर से देता नहीं, जबकि नियुक्ति से लेकर वेतन भुगतान तक समस्त कार्य स्वास्थ्य विभाग करता आ रहा है। दो विभागों के बीच के गतिरोध के चलने से 900 से अधिक चिकित्सकों की प्रोन्नति पर संकट उत्पन्न है। स्थिति यह है कि ज्यादातर चिकित्सक जिस पद पर नियुक्ति पाते हैं, उसी पद पर सेवानिवृत्ति हो जाते हैं। पदोन्नति न मिलने से जहां चिकित्सक आर्थिक क्षति उठा रहे हैं, वहीं इसको लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें