फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

Sat, 09 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुंदरीकरण के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रेलवे स्टेशन तिराहा और अग्रसेन चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान चौराहों के आसपास और सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई दलबल के साथ शहर के चौराहों और तिराहों पर चल रहे सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे, इस दौरान डीएम ने रेलवे तिराहा से स्टेशन के बीच सड़क पर अतिक्रमण हटाने को कहा। साथ ही सड़क पर लगे तीन हैंडपंप हटाने, पेड़ों को काटने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को डिवाइडर को और लंबा करने के साथ सड़क को पिच कराने का दो से तीन दिन का समय दिया। साथ ही सड़क के किनारे ग्रील लगाने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी अग्रसेन चौराहे का निरीक्षण किया। कहा कि शहर के 12 से 14 चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण करा दिया गया है। शेष का कार्य पंचायत चुनाव के कारण शिथिल हो गया था। लेकिन अब इसमें तेजी के साथ काम होगा।
विज्ञापन


कहा कि फरवरी तक शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाते हुए नया तोफा दिया जाएगा। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि यदि दो-तीन दिनों के अंदर सड़क बनाने में ठेकेदार लापरवाही करें तो उसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए कार्यवाही करें। इस मौके पर एसडीएम सदर डा. अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अमिनेष कुमार, डीएफओ एससी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें