फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की प्रतिमाओं के दर्शन को भक्तों का तांता

Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद कस्बे में शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, वहीं पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के फरहाबाद में शिवमंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी निकाली गई। जगह-जगह श्रीराम की आरती उतारी गई। झांकी फरहाबाद से निकलकर पुरानी तहसील चौक, ठाकुरद्वारा चौक, नगर पंचायत होते हुए शिवाला घाट स्थित रामलीला मैदान पहुंची।

जहां श्रीराम ने रावण का वध किया और रावण का पुतला फूंका। कस्बे में 15 पूजा समितियों द्वारा पंडालों में मां की प्रतिमा को स्थापित की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इस अवसर पर कृपाशंकर मिश्र, डा. सुदर्शन मिश्र, हरिहर पाठक, संतोष सोनी, संजय सोनी, शुभम मिश्र, प्रमोद गौड़, रामअवध, संतोष गौड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें