फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहली पत्नी के रहते पति ले आया दूसरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी के रहते घर पर दूसरी औरत लेकर चला आया। पहली पत्नी ने जब विरोध किया तो उसे मारने-पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित पहली पत्नी ने देवगांव कोतवाली में पति व दूसरी औरत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता माधुरी पत्नी सूरज ने बताया कि 20 अप्रैल को उसका पति सूरज जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत सकरा गांव निवासिनी अर्चना को रात लगभग नौ बजे लेकर घर पहुंचा। उसने जब पति से दूसरी औरत के बाबत पूछा तो कहा कि मैंने इससे शादी कर लिया है। पति के इस कवायद का माधुरी ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं। पति दूसरी औरत लेकर आया है और खर्चा भी नहीं देता है। पीड़िता ने पति सूरज व दूसरी औरत अर्चना के खिलाफ नामजद तहरीर देवगांव कोतवाली में दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें