बलरामपुर। नगर पंचायत अजमतगढ़ के जानकीपुरम वार्ड निवासी एक युवक रविवार की शाम बेल से पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अजमतगढ़ नगर पंचायत के जानकीपुरम निवासी सकलू सोनकर रविवार की शाम घर के पास स्थित एक बेल के पेड़ पर बेल तोड़ने के लिए चढ़ा। इसी दौरान अचानक से पैर फिसल जाने से वह पेड़ से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी अजमतगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।