फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान हो गया जर्जर, छप्पर में कर रहे गुजर

विज्ञापन
लालगंज तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष कुल 169 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें 30 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष वादों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम के समक्ष प्रस्तुत 169 मालों में राजस्व के 85, विकास के 25, पुलिस के 26, विद्युत के नौ, शिक्षा के दो, स्वास्थ्य के दो और अन्य के 20 मामले शामिल रहे। ठेकमा ब्लाक के हरिश्चंद्रपुर गांव निवासिनी सतारा पत्नी मदन यादव ने बताया कि उनके पास कच्चा मकान है जो काफी जर्जर हालत में हैं। वह लोग पुआल और सरपत से बने छप्पर में गुजर बसर कर रहे हैं। डीएम ने बीडीओ ठेकमा को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। पवनीकला गांव निवासी कुंवर रूद्र प्रताप ने बताया कि उन्होंने एक किता जमीन बैनामा लिया था। जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। अब उनके द्वारा जब उक्त भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है तो कुछ लोग उसमें व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। डीएम ने एसओ देवगांव को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 मामले आए। इसमें छह का निस्तारण हुआ। एसडीएम रावेन्द्र सिंह, तहसीलदार नवीन प्रीसाद, सीओ जितेंद्र प्रसाद ने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम प्रशासन और एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के समक्ष कुल 17 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अरविंद कुमार सिंह के समक्ष 72 शिकायती पत्र आए। जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण हुआ शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार शक्ति सिंह, नायब तहसील धर्मेंद्र सिंह, बीडीओ कोयलसा अखिलेश मिश्रा, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें