फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधानाध्यापिका ने सहयोगी शिक्षक पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर पर तैनात प्रधानाध्यापिका ने अपने ही सहयोगी सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। शिक्षक पर कार्यालय में हाथ पकड़ लेने व सस्पेंड कराने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में प्रधानाध्यापिका किरन ने बताया कि विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक सुभाष चंद्र मौर्य एक फरवरी को कार्यालय में आया और हाथ पकड़कर कार्यालय के काम को प्रभावित किया। इतना ही नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालगलौज किया। आए दिन विद्यालय में वीडियो ग्राफी करने के साथ ही मोबाइल से फोटो भी खींचता है। साथ ही सस्पेंड कराने की धमकी देता है। उसकी यह कवायद काफी समय से चल रही है। विभाग में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उसका मन बढ़ गया है। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर तहबरपुर थाना पुलिस ने सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें