एंटी कोरोना टीका करण लगवाने के दौरान शिक्षक द्वारा पिटाई आरोप लगा एसपी को ज्ञापन देने जाता महराज?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी एक किशोर ने एक विद्यालय प्रशासन पर टीका लगवाने पहुंचने पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सोमवार को एसपी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई।
शिवपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र नरायन का आरोप है कि 12 जनवरी को वह सरदहा स्थणित एक विद्यालय पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचा था। वहां टीकाकरण कैंप लगा हुआ था। विद्यालय पर पहुंचते ही वह प्रधानाचार्य, कुछ शिक्षक व परिचर ने उसे गेट पर ही रोक लिया। उक्त लोगों ने उससे कहा कि वह विद्यालय का छात्र नहीं है, उसे यहां टीका नहीं लगेगा। इस पर उसने जब यह कहा कि टीका कहीं भी कोई भी लगवा सकता है। जिस पर उक्त लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसकी लात घूसे से जम कर पिटाई किया गया। घटना के बाद वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं उल्टे उसे लड़कियों के साथ छेड़खानी के आरोप में फंसाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।