फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दो परिवारों पर टूटा बिजली का कहर, खबर सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप

Sun, 31 Jul 2022 02:06 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में बिजली का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग गांवों में घर से बाहर गए युवकों को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो बुरी तरह से झुलस गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर और पसिका गांव में शुक्रवार  देर शाम बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजाउर गांव निवासी सूरज (24) पुत्र जयप्रकाश शुक्रवार की शाम खेत पर किसी काम से गया हुआ था।

विज्ञापन


इसी दौरान गरज और चमक के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। वह खेत से घर लौट रहा था कि तभी बिजली गिरी और सूरज चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल जौनपुर स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना पसिका गांव में हुई।

गांव निवासी आयुष (17), प्रतीक (18) व संगम (20) शुक्रवार की देर शाम एक मृत मवेशी को दफनाने खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में तीनों आ गए। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रतीक व संगम झुलस गए। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। आयुष दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें