फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, घर में मातम

Mon, 10 Mar 2025 07:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

तेज रफ्तार बाईक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अहरौला थाना के जियरोपुर गांव निवासी विजय बहादुर यादव (70) किसी काम से साइकिल से फुलवरिया बाजार के लिए निकले थे। वह जैसे ही सर्विस रोड पकड़ कर सजनी गांव के पास बने पोखरे के सामने पहुंचे ही थे कि बाइक ने टक्कर मार दी। विजय बहादुर एक पुत्र व तीन पुत्री के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें