फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान हुई धीमी लेकिन आज भी अपना घर तोड़ने को विवश हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी की कटान भी धीमी हुई है लेकिन आज भी लोग अपना घर तोड़ने को विवश हैं। शनिवार को बगहवा में एक घर कटान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

सगड़ी के उत्तर घाघरा नदी की कटान धीमी तो हुई है पर लोगों की समस्या कम नहीं हुई है। आज भी लोग अपने घरों को तोड़ रहे हैं। घर से बेघर हो रहे हैं। देवारा खास राजा के बगहवा में मंगरु का घर घाघरा में विलीन हुआ तो वहीं राजकुमार, अशोक, कृष्ण ने अपना घर उजाड़ दिया है। अपने ही हाथों से अपने घर उजाड़ कर लोग दूसरे स्थान की तलाश में हैं। इसी तरह से और लोग भी अपने घर को तोड़ना शुरू कर दिया है। घाघरा नदी की कटान से विस्थापित75 परिवार के लिए जमीन सुरक्षित की जा रही है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि सभी लोगों की पत्रावली तैयार कर ली गई है। उनकी जांच कर अविलंब सीमांकन कर दिया जाएगा। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह का निर्देश है कि इसे अविलंब पत्रावली पेश करें जिससे विस्थापितों को जमीन मुहैया कराई जा सके। गांगेपुर में खेती योग्य जमीन कट रही है। अचल नगर में भी घाघरा की कटान धीमी पड़ी है। सेमरी में भी कटान धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें