सोमवार को घोषित सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणामों में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया। चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विभास भैरव सिंह, नवोदय विद्यालय में पुनीत, सेंट जेवियर्स में अंकुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मोहम्मद अनस और केंद्रीय विद्यालय में शुभम् राव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
घोषित परीक्षा परिणामों में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मोहम्मद अनस ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। अविनाश कुमार यादव ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और आकाश गौतम ने 88.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। केंद्र्र्रीय विद्यालय हीरापट्टी के छात्र शुभम् राव ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय में पहला, विवेक कुमार ने 88.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और अभय मौर्या ने 87 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में अंकुर वर्मा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, वर्तिका शाह ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और शिवम् सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर में अंजली यादव ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अमन अग्रवाल ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और चंचल प्रसाद यादव ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विभास भैरव सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मोहम्मद अब्दुल्ला ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अनिरुद्ध रूंगटा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लग्गूपुर पवई निवासी आनंद यादव ने सीबीएसई की 12 की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।