फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क सुरक्षा के लिए छात्राओं ने लिया नियम पालन का संकल्प

विज्ञापन
कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक करते हुए। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मेजवां। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के तहत कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ शिक्षकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का संकल्प लिया। टीएसआई बाबूलाल ने दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन ना ले जाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करने की अपील की।इसके साथ ही उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर खतरों की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने सड़क संकेतों, साइन बोर्डों और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन ना चलाने तथा नाबालिगों को वाहन ना देने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें