फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के हाथों से हुआ गिलोय वितरण का आगाज

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में गिलोय को पौधा वितरित करते डीआईजी सुभाष दूबे। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। वैश्विक महामारी बन चुकी कोविड-19 से बचाव के लिए आमजन में इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए योग मंच की ओर से एक लाख गिलोय वितरण अभियान का संकल्प लिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंगलवार की सुबह इस अभियान का आगाज डीआईजी सुभाष दुबे ने कुंवर सिंह उद्यान में किया। डीआईजी ने कुंवर सिंह उद्यान में जड़ी-बूटी युक्त पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान 151 लोगों को गिलोय उपलब्ध कराते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

योग मंच के रविप्रकाश के इस पहल की सराहना करते हुए डीआईजी सुभाष दुबे ने कहा कि इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाकर किसी भी रोग से लड़ा जा सकता है। अभी वर्तमान में समूचा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इसके लिए जितना सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है उतना ही जरूरी है योगाभ्यास, गिलोय व काढ़ा, संयमित दिनचर्या। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने जीवन और परिवार के सुरक्षा को लेकर आयुष मंत्रालय के बताये गये नियमों का जरूर पालन करें। रविप्रकाश ने बताया कि आमजन तक गिलोय और उसके पौधे को पहुंचाने के लिए अभियान का संकल्प लिया गया हैं। गिलोय प्रकृति का अनमोल औषधि है। गिलोय से रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुखार, डायबिटीज से राहत, पाचन शक्ति बढ़ाती है, तनाव से मुक्ति दिलाती है, आंखों की रोशनी में भी इजाफा करने के साथ साथ गठिया, अस्थमा में भी फायदेमंद साबित होती है। देवविजय यादव ने कहा कि इस तरह की पहल की जितनी भी सराहना किया जाएकम हैं। आलोक पांडेय, अतुल पांडेय, शोभिन यादव, आकाश राय, रोहित यादव, वंशराज, गजराज, अखिलेश यादव, राजबहादुर समेत आदि लोग मौजूद रहे।

कुंवर सिंह उद्यान में औषधीय गुण वाले पौधे का रोपण करते डीआईजी सुभाष दूबे।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें